Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
राज्य और केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं।ऐसे ही एक योजना में है Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana जो महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।
गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से अधीन-पोषण के प्रभाव को कम करना ही मातृ वंदना योजना का उद्देश्य है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।पहली बार गर्भधारण करने वाली तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओ को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana उद्देश्य :
इन योजनाओं के जरिए आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह से भी लाभर्थियों की मदद सरकार द्वारा की जाती है। कुपोषित बच्चों के पैदा होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई।
ये पैसे इसलिए दिए जाते हैं ताकि महिलाएं बच्चे की जन्म से पहले और बाद में देखभाल कर सके और महिलाएं एक अच्छी डाइट ले सकें। साथ ही बच्चों को होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए भी ये मदद दी जाती है।
PMMVY पंजीकरण प्रक्रिया :
- आपको Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद होम पेज पर आपको बेनिफिशियरी लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपको For Registraring New User Click Here के लिंक पर क्लिक करना होगा
- आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि लाभार्थी का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको Register के बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा। इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप पंजीकरण कर पाएंगे।
PMMVY के लाभ :
- इस योजना में मिलनेवाली मदत किस्तों में दी जाती है।
- पहली किस्त: 1000 रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण के समय
- दूसरी किस्त: 2000 रुपए,यदि लाभार्थी छह महीने की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच कर लेते हैं ।
- तीसरी किस्त: 2000 रुपए, जब बच्चे का जन्म पंजीकृत हो जाता है और बच्चे को BCG, OPV, DPT और हेपेटाइटिस-B सहित पहले टीके का चक्र शुरू होता है ।
- साथ ही बच्चों को होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए भी ये मदद दी जाती है।
इसेभी पढ़िए – क्या आपके खेती में खंभा या डीपी है? है तो आपको मिल सकते है, हर महीने 5 से 10 हजार, जाने कैसे!